दतिया शादी का सीजन—और बीच बाजार में पुलिस की सख्त चैकिंग से भड़के लोग

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया में शुक्रवार रात अचानक पुलिस टीम दोपहिया वाहनों की चैकिंग करने सड़क पर उतरी। शहर के बीच बाजार और मुख्य मार्गों पर की गई इस कार्रवाई से लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई। शादी–विवाह के सीजन में परिवारों के साथ निकल रहे लोगों को भी रोककर चैकिंग की गई। देर रात हुई इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने सवाल उठाए और नाराज़गी जाहिर की। एसडीओपी आकांक्षा जैन एवं सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता के नेतृत्व में स्टेडियम के पास चैकिंग अभियान चलाया गया। अचानक चैकिंग से गुस्साए लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए चक्का जाम की चेतावनी भी दी। लोगों का कहना है कि शादी के सीजन में रात के समय इस तरह की सख्ती से आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Comments