KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
ग्वालियर–झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
मालवा कॉलेज के सामने रेत से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली से फॉर्च्यूनर की जोरदार टक्कर में कार सवार 5 युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत, कौशल भदौरिया, आदित्य प्रताप सिंह जादौन, अभिमन्यु सिंह और शिवम राजपुरोहित शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है—सावधानी से चलें।
Comments
Post a Comment