शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई दतिया में विधिक साक्षरता सप्ताह के तहत न्यायोत्सव जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई दतिया में विधिक साक्षरता सप्ताह के तहत न्यायोत्सव जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न दतिया। दिनांक 14 नवंबर 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई में विधिक साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत न्यायोत्सव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कविता समाधिया, शिक्षिका शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 02, एवं डी.व्ही.सी. बलराम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि भूषण खरे, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दतिया ने की। अतिथियों द्वारा छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, बाल संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, तथा यातायात नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों ने भी इन विषयों पर आधारित नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर कानूनी जागरूकता का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में जितेंद्र गौतम गुरु, अक्षेष श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कमलेश शास्त्री, श्रीकांत त्रिपाठी, अनुपम मिश्र, जगदीश पांचाल, मृदुला सक्सैना, अशोक शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, बर्षा यादव, रूपल गुबरेले, रश्मि गुर्जर, अनीता राजौरिया, बेताल सिंह, सहित विद्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

Comments