KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
थाना कोतवाली पुलिस ने महज 06 घन्टे मे किया अन्धे कत्ल का पर्दाफास
घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, एक 315 बोर का कट्टा किया बरामद
घटना का सक्षिप्त विवरण- घटना दिनांक 25/12/25 को स्थान पीली कोठी के बगल में असनई रोड के पास दतिया में अरमान छोटू खां पुत्र हमीद खाँ नि. सायनी मोहल्ला दतिया की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसकी मर्ग देहाती नालसी पर से मर्ग क्रमांक 73/25 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
जांच के उपरान्त आरोपी आशीष शर्मा पुत्र नवल किशोर शर्मा निवासी दिनारा रोड दतिया के विरुद अपराध क्रमांक 810/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की पतारसी हेतु टीम का गठन कर सायबर सेल की मदद से गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास, आम रास्तो व हाईवे पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया एंव मुखबिरो तथा तकनीकी सहायता के आधार पर दबिश देकर आरोपी आशीष शर्मा पुत्र नवल किशोर शर्मा निवासी दिनारा रोड दतिया को गिरफ्तार करने में सफलता हामिल की गयी।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक अरमान से उधार के 50 हजार रूपये कई बार मांगने पर वापस नहीं दिये गये तो दिनांक 24/12/25 को आरोपी आशीष ने अरमान को फोन करके पोस्ट आफिस के पास बुलाया दोनो मोटरसाईकिल से पीली कोठी के पास जंगल मे गये, आशीष ने अरमान से उधारी के रूपये मांगे तो अरमान ने रूपये देने से इंकार किया और गाली गलौच की तो आशीष ने कट्टा निकाल कर उसे डराया तो अरमान ने बोला कि खिलौने से हम नहीं डरते और गाली गलौच की तो आशीष ने गुस्से में कट्टे से अरमान के सिर में गोली मार दी जिससे अरमान मौके पर ही खत्म हो गया फिर अरमान उसी मोटर साईकिल से मौके से फरार हो गया और मोटर साईकिल को डबरा रेल्वे स्टेशन पर खड़ी कर के फरार हो गया। मोटर साईकिल को कोतवाली पुलिस द्वारा डबरा रेल्वे स्टेशन से जप्त किया गया व आरोपी के बताये अनुसार स्थान से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा को जप्त किया गया। बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
आरोपी से एक मोटर साईकिल, एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया।
सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही में निरी धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि. यतेन्द्र सिहं उनि बन्दना शाक्य, सउनि हाकिम सिह, प्रआर 739 बृजमोहन उपाध्याय, प्रआर 195 शिवगोविंद चौबे, आर 765 आनंद तोमर, 695 गोविंद भदौरिया, आर 607 हेमन्त, आर 698 रविन्द्र यादव आर 298 रविन्द्र यादव, आर 368 अरविन्द, आर चालक 711 धर्मेन्द्र, आर वीरेन्द्र, आर शुभम (सायबर सेल), आर 819 अनिल बाजपेई, आर 547 श्री कृष्ण तिवारी, प्र आर 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।

Comments
Post a Comment