KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
कोलारस रिपोर्टर शिवनारायण अग्रवाल
थाना बदरवास द्वारा अबैध रूप से भैंसो का परिवहन करते पाया जाने पर एक आयशर ट्रक व 23 नग भैंसें कुल कीमती 29 लाख रूपये मसरूका जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
दिनांक 10.12.25 को मुखविर सूचना मिली की ग्राम दीघौद के पास बंद पडी क्रेशर पर एक आइसर ट्रक में भैंसे भरी खडी हैं जो कही बूचड खाना में ले जाने की फिराक में है उक्त सूचना की तस्दीक पर से आइसर ट्रक क्र. MP06HC2872 में क्रूरता पूर्वक रस्सीयों से बंधी भैंसे भरी थी जिन्हे ट्रक में गिनकर चैक किया तो पाया कि 16 भैंसे, 04 पडा, 03 पडिया कुल 23 नग क्रूरता पूर्वक ट्रक की वडी में पार्टीशन करके डवलस्टोरी में भरी होकर रस्सी से बंधी थीं आरोपीगण मेवाराम पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 35 साल निवासी झारपुरा थाना कोलारी जिला धौलपुर राजस्थान, तोफिन खांन पुत्र कल्लाराम खांन मुसलमान उम्र 22 साल निवासी जमाखेडी पिपरई जिला अशोकनगर से कब्जे से कि 16 भैंसे, 04 पडा, 03 पडिया कुल 23 नग कीमती 09 लाख व एक ट्रक आइसर क्र. MP06HC2872 कीमती करीबन 20 लाख कुल 29 लाख का जप्त कर आरोपीगणो के खिलाफ थाना बदरवास पर अपराध क्रमांक 322/25 धारा 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 6/6क म, प्र कृषक पशु परिरक्षण अधि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त प्रकरण थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया सउनि जगदीश पाराशर आर दीपक आर थान सिंह आर चालक दीनू रघुवंसी आर सदन की मुख्य भूमिका रही।


Comments
Post a Comment