KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई
भांडेर में मंगल वाटिका से 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
दतिया भांडेर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशन एवं भांडेर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री सोनाली राजपूत के नेतृत्व में खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा भांडेर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्य विभाग के जांच दल के पंकज करोरिया (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, भांडेर) द्वारा मंगल वाटिका, चिरगांव रोड, भांडेर (जिला दतिया) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाटिका की रसोई में 29 घरेलू गैस सिलेंडर प्रज्ज्वलित अवस्था में उपयोग होते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया।
मौके पर उपस्थित रसोइया सुरेश कुशवाहा ने बताया कि उक्त सिलेंडर वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अब्दुल कादिर, पिता श्री नूर मोहम्मद, निवासी भांडेर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। जांच के दौरान अब्दुल कादिर ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जिम्मेदारी स्वीकार की।
जांच के समय आरोपी द्वारा सहयोग नहीं किया गया, जिस पर पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई पूर्ण की गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है।


Comments
Post a Comment