अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

थाना बडोनी अंतर्गत ग्राम नेकोरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक की पहचान बॉबी आदिवासी, पिता सुगर सिंह आदिवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक के माता-पिता खेती के कार्य के लिए नेकोरा गांव आए हुए थे। मंगलवार को जब बालक अपनी माता के साथ मौजूद था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बालक का प्रारंभिक उपचार कराया गया, लेकिन बुधवार को उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर आज बुधवार डायल 112 की मदद से बालक को जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया। इस दौरान डायल 112 में पदस्थ आरक्षक राहुल भार्गव एवं पायलट राकेश यादव की सहायता से परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल जिला चिकित्सालय में बालक का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही

Comments