KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया नगर पालिका कर्मचारी संकट में सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर को सौंपा ज्ञापन, 3 दिवस का अल्टीमेटम; वेतन न मिला तो हड़ताल की चेतावनी
नगर पालिका दतिया के कर्मचारियों को लगातार दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई कर्मचारियों की बैंक लोन किस्तें भी बकाया हो गई हैं, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मनोज निचरेले ने बताया—
"दो माह से तनख्वाह नहीं मिलने से घरों में राशन चलाना मुश्किल हो गया है। बैंक की किस्तें ड्यू हो गई हैं। इस संबंध में जब हमने सीएमओ साहब से चर्चा की, तो उन्होंने फंड की कमी का हवाला दिया।"
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल पर उतरने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संतोष कुशवाहा, इंदु शर्मा, बोले विश्वकर्मा, मनीष तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, दिलीप गोड, विमलेश वंशकार सहित कई कर्मचारी उपस्थित
Comments
Post a Comment