KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
पोलो ग्राउंड शिवपुरी में कार से स्टंट करने पर शिवपुरी पुलिस द्वारा कार चालक का पता कर 6000/रूपये का चालान काटा गया एवं भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने व अनावश्यक स्टंट न करने की हिदायत दी गयी है।
शिवपुरी थाना यातायात द्वारा वाहन चेकिंग लगाकर सतत कार्यबाही की जा रही है, इसी तारतम्य मे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति पोलो ग्राउंड में अपनी कार से स्टंट करते नजर आ रहा है, पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये यातायात पुलिस थाना प्रभारी निरी. रणवीर यादव के द्वारा उसकी पड़ताल की गई जिसका नाम प्रदीप रावत पुत्र श्री महेश रावत उम्र 25 वर्ष निवासी पड़ौरा सड़क शिवपुरी होना पाया गया उक्त व्यक्ति वीडियो मे अपनी कार क्रमांक MP07AF5977 से पोलो ग्राउंड खेल मैदान में स्टंट कर रहा था, जिसके बाद आज उसे थाना यातायात पर बुलाकर उसका खतरनाक रूप से वाहन चलाना एवं बिना अनुमति स्टंट करने की धाराओं के उल्लंघन में ₹6000 का चालान किया गया एवं भविष्य के लिए चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने की हिदायत दी गयी।

Comments
Post a Comment