KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 79वां स्थापना दिवस समारोह होमगार्ड परेड ग्राउंड दिनारा रोड दतिया में बडे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही परेड का मार्च मास्ट भी किया गया। परेड को कमांड प्लाटून कमांडर श्री शिवराज सिंह बघेल द्वारा किया गया। स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली एवं डायरेक्टर जनरल अग्निशमन नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक, गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं डायरेक्टर जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा आपदा प्रबंधन प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के संदेशों का वाचन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंड श्री जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा मेघावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि के चैक वितरित किए गए। साथ ही साहसिक एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा एसडीईआरएफ के उपकरणों प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी होमगार्ड श्री शिवराज सिंह वघेल, पीसी श्री हरीशचंद्र राजपूत, एएसआई श्री जगमोहन पंडा, एएसआई श्री धर्मेन्द्र आर्य, श्री संजय चौधरी एवं अन्य होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ जवान एवं स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में होमगार्ड, एसडीईआरएफ, आपदा मित्र, सिविल डिफेन्स वाललेटिंर द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता तथा रस्सा कसी आदि खेल हुए तथा होमगार्ड परिवारजनों के द्वारा संगीत गायन भी किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरूष्कृत किया गया।
Comments
Post a Comment