KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया हार्टफुलनेस संस्थान व पुलिस विभाग के सयुक्त तत्त्वाधान मे आज रविवार को द्वितीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी सुशील प्रजापति द्वारा विश्व ध्यान दिवस की घोषणा ,कर ध्यान के लाभ बताए, ब्रेन एक्सरसाइज कराई, प्रकृति गुप्ता व आर्याही प्रजापति द्वारा ब्राइटर माइंड्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। मेडिकल कालेज दतिया से डॉ पारिजात त्रिपाठी ने हार्टफुलनेस प्रार्थना के साथ हृदय आधारित ध्यान कराया, डॉ विद्याभूषण तिवारी ने योग मुद्राओं की जानकारी दी व अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री वानखडे ने बताया ध्यान से स्वीकार्यता, सर्वव्यापकता व शांति प्राप्त होती है। पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने कहा कि तनावमुक्ति के लिए नियमित ध्यान करने की सलाह दी।
डॉ विद्याभूषण तिवारी ने विश्व ध्यान दिवस के लिंक ीजजचेरू//उमकपजंजपवदकंल.हसवइंस/ीप/ से राजिस्ट्रेशन की जानकारी दी व 21 दिसम्बर को यू ट्यूब पर शाम 8बजे 20 मिनट का सत्र पूरा करने की अपील की एवं हार्ट एप की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी श्री विनायक शुक्ला ,रक्षित निरिक्षक श्री सौरभ तिवारी, सुबेदार नीलिमा गुर्जर, सुबेदार अजय वर्मा, पुलिस विभाग अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment