दतिया ब्रेकिंग। महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव की 98वीं जयंती पर बालिका मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, दतिया–गुना की टीमों ने दिखाया खेल कौशल।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी रामलाल गौतम
दतिया ब्रेकिंग। महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव की 98वीं जयंती पर बालिका मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, दतिया–गुना की टीमों ने दिखाया खेल कौशल
दतिया। स्वर्गीय महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव, पूर्व सांसद (भिंड–दतिया) की 98वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्मृति सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को श्री रावतपुरा कॉलेज ग्राउंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन दतिया द्वारा बालिका मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री घनश्याम सिंह एवं दतिया महाराजा श्री अरुणादित्य देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता दतिया एवं गुना की बालिका क्रिकेट टीमों के बीच खेली गई, जिसमें दोनों टीमों ने उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने स्व. महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि श्री घनश्याम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव कार्यरत रहे। सांसद रहते हुए उन्होंने दतिया में स्टेडियम का निर्माण कराया और जिले की अनेक खेल प्रतिभाओं को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर दिलाया। उन्होंने कहा कि वे महाराजा साहब के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। महाराजा श्री अरुणादित्य देव ने कहा कि स्व. महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव हमेशा आमजन की भलाई के लिए समर्पित रहे। उनके संसदीय कार्यकाल में दतिया को अनेक विकास सौगातें मिलीं। उनका सरल और सहज व्यक्तित्व आज भी प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में संतोष लिटौरिया (सचिव), बालकृष्ण यादव, जसवीर सिंह, अतुल सक्सेना (डीन, रावतपुरा कॉलेज), धर्मेंद्र घनघोरिया, राघवेंद्र सिंह, संतोष सेन, सत्यनारायण शास्त्री, प्रशांत खरे, दिग्विजय सिंह, केपी यादव, ओम परमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment