KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
हमें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, उनका ईमानदारी और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पालन करें — कलेक्टर
दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में जिला सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों, रजिस्ट्रेशन पोर्टलों, मातृ स्वास्थ्य व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में ANC/PW रजिस्ट्रेशन (HMS बनाम ANMOL पोर्टल), ANMOL पर रजिस्ट्रेशन न करने के प्रकरण, Maternal Death Review, ब्लॉकवार डिलीवरी कवरेज रिपोर्ट, CM हेल्पलाइन प्रकरण, High-Risk Delivery तथा Anemia Management की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में प्रसूति सेवाओं को मजबूत करने तथा आपातकालीन प्रसव स्थितियों की शीघ्र पहचान एवं प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि“एम्बुलेंस उपलब्ध न होने जैसी स्थिति में किसी भी प्रकार की मृत्यु नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई हाई-रिस्क गर्भवती महिला प्रसव हेतु संस्थान पर आती है और किसी कारणवश उसकी डिलीवरी नहीं होती तथा वह वापस चली जाती है, तो इसकी तत्काल सूचना BMO को दी जाए।
BMO को संबंधित ANM को तुरंत सूचना देकर आवश्यक कदम उठाने होंगे, जिससे किसी भी संभावित जटिल स्थिति या मृत्यु को रोका जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने DPM द्वारा पिछले वर्ष की मातृ मृत्यु से संबंधित जानकारी समय पर प्रस्तुत न करने पर असंतोष व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी दी।
कलेक्टर वानखड़े ने कहा—“हमें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, उनका ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पालन करना आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे मानव जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए प्रत्येक कार्य समय पर और गंभीरता से किया जाए।”
बैठक में सीएमएचओ डॉ. बी.के. बर्मा, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, BMO भाण्डेर एवं सेवढ़ा उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment