KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया 05 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत दतिया के हाल में आज शुक्रवार को जिला लीड बैंक प्रबंधक कार्यालय दतिया द्वारा बैंको में जमा गैर दावाकृत जमा राशियों के निस्तारण हेतु एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में आमजन उपस्थित हुए एवं अपने और अपने दिवंगत परिजनों के खातों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
कैंप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री शम्भू सिंह रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक श्री राजेश शुक्ला, सभी बैंको के प्रतिनिधि एवं अनेको खाताधारक अपने बैंक खातों की राशि वापस प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए। कैम्प में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों एवं शासकीय स्कूलो के खातों की जमाराशी क्लेम करने के लिए फार्म भरवाए गये। जिनको बैंक में जमा करने से खाता में जमा राशि वापस मिल पायेगी ।
जिला अग्रणी प्रबंधक श्री शम्भू सिंह रघुवंशी ने बताया कि किसी बैंक खाते में दस वर्ष से अधिक समय तक लेनदेन नही होने पर उस खाते की राशि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के डीईएएफ फंड में ट्रांसफर हो जाती है एवं वर्तमान में इस फंड में बहुत ज्यादा राशि जमा हो चुकी है। देशभर में करोड़ो खाते इस तरह अनक्लेमड दावाकृत है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ये राशि उनके हक़दारों को वापिस करने के लिए बैंकों और बीमा कंपनियों को विशेष कैंप लगाने के आदेश दिये है। यह कैंप उसी निर्देश के पालन हेतु लगाया गया था।
इस कैंप में 84 लाख रुपये से अधिक के दावा प्राप्त हुए और क्लेम फॉर्म भरवाए गये। कैंप में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी भी उपस्थित हुए और उन्होंने बताया की 30 बीमा पालिसी भी अवधि पूर्ण होने बाद भी क्लेम नही कि गई।
Comments
Post a Comment