KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे द्वारा आज गुरूवार को करन सागर दतिया स्थित बालक छात्रावास का औचक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित छात्रों की समस्यायें सुनी। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में साफ सफाई न होने से अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने जिला संयोजक आदिम जाति को बार-बार सफाई की कहने पर साफ-सफाई न होने पर छात्रावास अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश मौके पर दिए। उन्होंने छात्रावास के लिए नये अधीक्षक की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। श्री वानखडे ने कहा कि छात्रावास में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थायें चाक चौबंद रहे अगली बार जब निरीक्षण किया जाये तो किसी भी प्रकार की समस्या देखने को न मिले।
उनाव बालाजी मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री वानखडे द्वारा उनाव बालाजी पहुंचकर उनाव बालाजी मंदिर मेंे प्रस्तावित निर्माणधीन निर्माण कार्यो की सममीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नदी घाट पर पत्थर लगाने के निर्देश दिए जिससे घाट की सुदंरता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य 15 दिवस में 31 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाये। अगर तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो हर 10 दिन के हिसाब से 10 हजार रूपये रेडक्रॉस सोसायटी में जमा कराने होंगे।
कलेक्टर द्वारा उनाव नदी पर बन रहे निर्माणधीन पुल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा चौथी वार पुल का निरीक्षण करने पर निर्माण कार्य में गति न होने के कारण अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने पुल निर्माण डब्लूआरडी विभाग को संबंधित ठेकेदार का टैडर निरस्त करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वानखडे द्वारा उनाव में बन रहे निमार्णाधीन रेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित ठेकेदार को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देशए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में तथा पीछे साईट में पेपर ब्लाक लगाने के निर्देश देकर 31 दिसम्बर 2025 तक कार्य पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्य नहीं होता है तो 15 हजार रूपये प्रति 10 दिवस के हिसाब से रेडक्रॉस सोसायटी में संबंधित द्वारा जमा कराये जायेंगे।
कलेक्टर द्वारा उनाव में बने सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सप्ताह भर के अंदर उसे हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा पार्किग स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर संतुष्टी प्रट करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा ग्राम भदेवरा तथा कामद गौशाला का निरीक्षण कर बिजली, पानी, चारा, ठंठ से बचाव आदि की व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, ईई आरईएस तथा तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment