KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया। तहसील दतिया के रामनगर मौजा में स्थित अपनी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मूला देवी ने कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के समक्ष न्यू कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है। जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला ने भूमि से बेदखली और जीवनयापन की गंभीर समस्या से कलेक्टर को अबगत कराया।
बुजुर्ग महिला मूला देवी ने बताया कि संबंधित भूमि उनके पुत्र के नाम दर्ज थी, जिनका कुछ समय पूर्व निधन हो गया। पुत्र की मृत्यु के बाद उनकी पुत्रवधू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उक्त भूमि को बेच दिया। इसके पश्चात महिला को न केवल भूमि और भवन से बेदखल कर दिया गया, बल्कि उनके पास आय का कोई साधन भी नहीं बचा है, जिससे वह भोजन और दैनिक जरूरतें पूरी नहीं कर पा रही हैं।
बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से अपनी भूमि वापस दिलाने एवं जीवनयापन हेतु सहायता की गुहार लगाई। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए भूमि विवाद एवं महिला के भरण-पोषण से संबंधित मामले में संबद्ध अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आपको बता दे उक्त महिला के द्वारा पिछले मंगलवार आयोजित जनसुनवाई में भी शिकायत की गई थी जहां उसने टेबल के सामने ही बेचने के लिए रखे फूल पत्ती टेबल पर विखेर दिए थे।

Comments
Post a Comment