मंजिल उन्ही को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती हैं,पंख से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती हैं- अरुणादित्यदेव।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
मंजिल उन्ही को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती हैं,पंख से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती हैं- अरुणादित्यदेव
सक्षम संस्था द्वारा डाइट सभागार में दिव्यांग जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित
दतिया। दिव्यांग जनों के हित संवर्धन के लिए सक्षम संस्था द्वारा रविवार को डाइट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े* ने कहा कि
*दिव्यांग जनों के हितार्थ आयोजन होते रहें,हम आपस में मिलकर सुख दुःख बांटते रहे।* उन्होंने कहा कि मूक वधिर छात्रावास के विकास एवं नववर्ष में बच्चों को और सुविधाएं मिले यह मेरा प्रयास रहेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दतिया *महाराजा श्री अरुणादित्य देव* ने एक शेर पढ़कर अपने उद्बोधन की शुरूआत की
*"मत धिक्कारों यूं किसी दिव्यांग को, उड़ने दो थोड़ा उनके विचारों को,हर किसी के पास कुछ न कुछ खास होता है,जरा मौका तो दो उन्हें हुनर दिखाने को।"*
दिव्यांग जनों के जीवन में बदलाव लाने के लिए सक्षम संस्था द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे है।
दिव्यांग जन ईश्वर द्वारा रचित अनूठी कृति हैं, ईश्वर ने प्रत्येक दिव्यांग जन को एक विशिष्टता प्रदान की है, उस विशिष्टता को पहचान कर उसे निखारने का काम समाज को करना होगा, सक्षम संस्था इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए दिव्यांगता बाधा नहीं है, दिव्यांग जनों को कभी कमतर नहीं आंकना चाहिए। प्रख्यात कवि सूरदास, राष्ट्रसंत श्री रामभद्राचार्य जी, प्रसिद्ध संगीतकार रवीन्द्र जैन, पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा, पैराशूटिंग में कास्य पदक विजेता मोना अग्रवाल आदि अनैकों ऐसे उदाहरण है, हमें दिव्यांग जनों के प्रति अपनी सोच और व्यवहार को सकारात्मक बनाना होगा। हमारा प्रयास उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना होना चाहिए, हमारा दृष्टिकोण उनके जीवन को बदल सकता है। समक्ष संस्था द्वारा दिव्यांग जनों के हित संवर्धन के लिए आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया इसके लिए मैं आयोजन सीमित का हृदय से आभारी हूं।
और अंत में दिव्यांग भाई-बहिनों से मैं यही कहूंगा कि-
*मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौंसलों से उड़ान होती है*। कार्यक्रम के
विशिष्ट अतिथि श्री *सुरेश श्रीवास्तव, प्रांताध्यक्ष, सक्षम* ने कहा कि *हर व्यक्ति दिव्यांग हैं, अनूठा हैं, अपूर्ण हैं, ईश्वर ही पूर्ण है।* श्री दिनेश शर्मा, प्रांत सचिव, सक्षम ने सक्षम संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों एवं सेवा केंद्रों की विस्तार से जानकारी दी, श्री कैलाश अग्रवाल, सक्षम जिला अध्यक्ष दतिया ने आभार व्यक्त किया तथा श्री रामकुमार शर्मा, सक्षम जिला अध्यक्ष भिंड मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव खरे ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने किया तथा अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाराजा श्री अरुणादित्यदेव ने समस्त दिव्यांग जनों को भोजन पैकेट वितरित किए एवं मूक वधिर बच्चों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।
Comments
Post a Comment