KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। शहर के पटवा तिराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा जो कई वर्षों से बदहाली की स्थिति में थी।, अतिक्रमण का शिकार थी। आज शहर के समाजसेवी डॉ राजू त्यागी ने प्रतिमा की सुध लेकर प्रतिमा की साफ सफाई कर उसका रंग रोगन करवाया। भगवा रंग से पुती हुई प्रतिमा आज आकर्षण का केंद्र बन रही है। समाजसेवी डॉ त्यागी ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी जिन्होंने विश्व में भारत का नाम रोशन किया जिनका नारा था उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर गति शील रहो। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से प्रतिमा का रंग रोगन नहीं हुआ था। बहुत समय से मन में जिज्ञासा थी कि प्रतिमा की साफ़ सफाई कर रंग रोगन किया जाए। इसी का संकल्प लेकर कार्य पूर्ण किया।
Comments
Post a Comment