KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के कुशल निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय , दतिया में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करना, नशा-मुक्ति व प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोगी सुविधाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार लाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया सशक्त संदेश,कार्यक्रम के दौरान शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय , दतिया की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त संदेश दिया। छात्राओं ने सरल एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को साफ-सफाई, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, जिसे उपस्थित नागरिकों, चिकित्सकों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने सराहना के साथ स्वीकार किया। स्वच्छता रैली से पूरे परिसर में जागरूकता का संदेश,इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के अधिकारी- कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली ने पूरे चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं स्वस्थ वातावरण का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।औषधीय पौधारोपण से हरित पर्यावरण का संदेश, कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय परिसर स्थित औषधीय उद्यान में विविध औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं हरित पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया।स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण पर विशेष फोकस,कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर की व्यापक साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण उपायों तथा जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। नर्सिंग अधिकारियों द्वारा संक्रमण से बचाव एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं।दुकानदारों से की गई स्वच्छता की अपील,अस्पताल परिसर के बाहर स्थित दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें, जिससे चिकित्सालय एवं आसपास का क्षेत्र स्वच्छ, सुरक्षित एवं रोगी-अनुकूल बना रहे,समाजसेवियों एवं अधिकारियों की उल्लेखनीय सहभागिता,कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. राजू त्यागी, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव पुनीत टिलवानी, बाल कल्याण समिति से रामजीशरण राय, ऊषा जन कल्याण समिति से नमित त्रिपाठी, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति से पीयूष राय व अभय दाँगी, मेंटर यूथ क्लब से बलवीर पाँचाल, शिवा राय, धरती संस्था से एस.आर. चतुर्वेदी, अंशु शर्मा, दुर्गापुर युवा मंडल से संजय रावत, आईसीपीएस से आकाश श्रीवास्तव, एसजेपीयू से भगवतशरण शर्मा सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता की। जिला चिकित्सालय से डा. आर.एन. आर्या, डा. सुरेन्द्र भार्गव, डा. डी.एस. तोमर (आर.एम.ओ .), डा. राजेश पटेल (अस्पताल प्रबंधक), डा. देवेन्द्र घुरैया (प्रशिक्षण नोडल अधिकारी), डा. अमरैया, आयोजक शैलेन्द्र सिंह, ज्योति नरवरिया, सोनम पाटिल, सुलोचना पवार, मेट्रन सिवी जोजी, पुष्पेन्द्र कौरव, तरुण वर्मा, अंकित कंथरिया, समस्त नर्सिंग अधिकारी एवं सपोर्ट स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।सिविल सर्जन का संदेश,कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.सी. राठौर, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय दतिया ने उपस्थितजनों को कायाकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता में निरंतर सक्रिय सहभागिता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी प्रयास भी सिद्ध हुआ।

Comments
Post a Comment