*जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाला फ्लैगमार्च।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
संपादक साहिल खान 

जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाला फ्लैगमार्च।* *पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 31 दिसम्बर की रात्रि मे लगाये गये बल को पुलिस कन्ट्रोल रुम मे ब्रीफ कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये फ्लेगमार्च निकाला एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों से अपील की।* नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये फ्लेगमार्च निकालने, क्षेत्र मे होने बाले आयोजनों के संचालकों से संपर्क करने एवं आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ड्यूटी मे लगे बल को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे एकत्रित कर ड्यूटी के संबंध मे ब्रीफ कर रबाना किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बल के साथ पुलिस कन्ट्रोल रुम से रबाना होकर शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लेगमार्च निकाला। फ्लेगमार्च पुलिस कन्ट्रोल रुम से प्रारंभ हुआ जो पोहरी चौराहा, गुना नाका, झांसी तिराहा, नीलघर चौराहा, विष्णु मंदिर, दो बत्ती, परशुराम तिराहा, करौंदी सम्बेल, ग्वालियर वायपास, कमलागंज, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़ से होते हुये माधव चौक पर जाकर फ्लेगमार्च समाप्त हुआ। फ्लेगमार्च के दौरान पुलिस द्वारा लोगों से वार्ता कर लोगों को समझाइस दी गयी कि नशा करके वाहन न चलायें, कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस का सहयोग करें, अराजक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके । पुलिस द्वारा लोगों के अपील की किसी भी प्रकार की अपवाह पर बिना सत्यता को जाने बिश्वास न करें एवं कानून व नियमों का पालन अवश्य करें। फ्लेगमार्च मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के साथ सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजीकल, थाना प्रभारी महिला थाना अपने अपने बल के साथ उपस्थित रहे।

Comments