प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम छोर के व्यक्तियों का कर रही है विकास - डॉ नरोत्तम मिश्रा

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी रामलाल गौतम प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम छोर के व्यक्तियों का कर रही है विकास - डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा दतिया विधानसभा सम्मेलन हुआ संपन्न दतिया।शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार की सफलतम 2 साल वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर दतिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे एवं सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रेश गुप्ता उपस्थित रहें, सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के द्वारा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एवं मंच पर विराजमान अतिथियों के द्वारा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।सम्मेलन का स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के द्वारा दिया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम छोर के व्यक्तियों का विकास कर रही है चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार दोनों सरकारी मिलकर देश का और प्रदेश का चारों ओर विकास कर रही हैं,आज हमारे प्रदेश की सरकार प्रदेश की लाडली बहनों को सशक्त बनाने के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं उनके लिए चलाई हैं उन योजनाओं का लाभ लेकर हमारी लाडली बहाने स्वयं मजबूत हो रही है और परिवार को भी मजबूत बना रही हैं प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए भी बहुत सारी लाभकारी योजनाएं चलाई हैं युवा लाभ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और भारत में अपने प्रदेश का और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं, आप सभी कार्यकर्ता बंधु प्रदेश सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा अपनी अपनी पोलिंग बूथ पर करें जिससे जनता जनार्दन को भी पता होना चाहिए कि हमारे प्रदेश की सरकार जनहित एक नहीं अनेकों कार्य कर रही है, सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा लोकसभा में दिए गए उद्बोधन को भी सुनाया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता चंद्रेश गुप्ता ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला मुख्यमंत्री अतुल भूरे चौधरी के द्वारा किया गया, सम्मेलन का आभार व्यक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता के द्वारा किया गया, सम्मेलन में राधाकांत अग्रवाल डॉ रामजी खरे विपिन गोस्वामी अतुल भूरे चौधरी,आकाश भार्गव, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह यादव उर्फ टेलो, बद्री प्रसाद साहू रामदास झस्या धीरू दांगी योगेश सक्सेना गोविन्द ज्ञानानी हरिओम यादव राजू निचरेले कालीचरण कुशवाह बृजेश यादव जीतू कमरिया संतोष लश्करी कमलेश अहिरवार दांगी गिन्नी राजा पंकज गुप्ता प्रवीन पाठक पुष्पेंद्र रावत भानु ठाकुर विनोद यादव पुनीत टिलवानी डॉ राजू त्यागी कुलदीप यादव सहित दतिया विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता विधानसभा के भाजपा जिला पदाधिकारी विधानसभा के सभी जनप्रतिनिधि विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और मंडलों के पदाधिकारी और मंडलों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ केन्द्रो की समितियों के बूथ अध्यक्ष मंत्री B L A 2 सहित बूथ समिति के सदस्य पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Comments