दतिया शहर में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कॉलोनियो?

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया शहर में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कॉलोनियो का खेल लगातार जारी है। दो दिन पहले हुई कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा। भेड़पुरा उनाव बाईपास पर अब सरकारी जमीन पर नए सिरे से प्लॉट काटने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दे दी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठ रहा है कि आखिर अवैध कॉलोनाइज़र किसके संरक्षण में खुलेआम नियमों को चुनौती दे रहे हैं?

Comments