KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ओजस्वी वक्ता तेजस्वी व्यक्तित्व थे अटल बिहारी - डॉ.नरोत्तम मिश्रा
सत्याग्रही संस्थान के गुरुदेव शरण ने किया अटल कवि सम्मेलन
डॉ.नरोत्तम ने डॉ.आलोक सोनी, राशिद अली , देवेंद्र का किया सम्मान
दतिया // विश्व में हिंदी की विजय पताका फहराने वाले भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की वक्तव्य कला का , उनके मृदुल स्वभाव का , उनके विरोधी भी लोहा मानते थे । हमने उनके साथ में बहुत काम किया है । वह भारत के महामानव थे । गुरुदेव शरण गुप्त द्वारा निरंतर बीस वर्षों से अटल बिहारी के जन्मोत्सव पर समारोह करना अनुकरणीय है । आज डॉ. आलोक सोनी , राशिद अली , देवेंद्र तोमर का सम्मान करके अच्छा लग रहा है , ओजस्वी वक्ता तेजस्वी व्यक्तित्व थे अटल बिहारी -- उक्त विचार सत्याग्रही जन कल्याण संस्थान ( रजि.) दतिया के तत्वावधान में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी वर्ष पर लिटिल ड्रीम्स स्कूल परिसर में आयोजित अटल कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यक्त किए । अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राम भरोसे मिश्रा ने की । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एड. रघुवीर कुशवाहा , कोषाध्यक्ष महेश गुलवानी , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी मंच पर उपस्थित थे । अतिथि कवि के रूप में देवेंद्र तोमर (मुरैना) सरिता चौहान (ग्वालियर ) कविता राय (जबलपुर) पुष्पा मिश्रा ( ग्वालियर ) उपस्थित थे। संचालन अनूप गोस्वामी ने किया । स्वागत भाषण संस्थान अध्यक्ष गुरूदेवशरण गुप्ता ने दिया । इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा , भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर कुशवाहा , सत्याग्रही जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता ने इक्कीस वर्षों से कविता पर्व साहित्य अनुष्ठान करवाने वाले डॉ. आलोक सोनी , घर-घर विवेकानंद संगोष्ठी करवाने वाले शिक्षक राशिद अली , अतिथि साहित्यकार डॉ. देवेंद्र तोमर , सरिता चौहान ,पुष्पा मिश्रा, कविता राय का शाॅल श्रीफल भेंट करके सम्मान किया । अटल कवि सम्मेलन में कमलकांत शर्मा राजेंद्र सिंह खेंगर , अरविंद श्रीवास्तव , राशिद अली , रवि भूषण खरे , शैलेंद्र बुधोलिया , अवधेश योगी, डॉ. राज गोस्वामी, अनुष्का बुंदेला , पूरनचंद शर्मा , हरिकृष्ण हरि ,रवि ठाकुर , सुंदरलाल श्रीवास्तव , सुगर सिंह रावत , बीपी सेन , भानु शर्मा , अरूण सिद्ध , डॉ.नौशाब सुहेल , विदित नारायण बुधोलिया , दीपक बेलपत्री , विष्णु पांचाल ने कविता पाठ किया । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना , रेवेन्द्र सिंह परमार गिनी राजा , एड. भगवान सिंह कुशवाहा ,डॉ महेंद्र चऊदा , मंगल सिंह परमार , साबिर घायल , अकरम दतियावी मनोज चौबे , पूरन सिंह रावत , भरत सिहारे , गोविंद शरण अग्रवाल , मुरारी कुशवाहा ,रोची राम खत्री , डॉ. बी एस त्रिपाठी मुकेश मुड़ोतिया ,प्रणव ढेगुला, महेश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Comments
Post a Comment