वैक्सीन लगाने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया वैक्सीन लगाने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत, तीन बच्चों की तबियत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती दूरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरऊआ की घटना। कल शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता द्वारा टिकाकरण में बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के बाद एक डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित ग्रामीण शिकायत करने दतिया कलेक्टर के बंगले पहुंचे। जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने मामले में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में दोषी पाए जाने वाले को बक्सा नहीं जाएगा।
शिशु मृत्यु का कारण टीकाकरण नहीं — प्रारंभिक पोस्टमार्टम में मिल्क एस्पिरेशन की पुष्टि दिनांक 20.12.2025 को ग्राम ककरौआ, विकासखण्ड दतिया में 1 माह 25 दिन के शिशु पुष्पेन्द्र की आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके की जांच की गई तथा समन्वय कर अन्य तीन शिशुओं को जिला चिकित्सालय दतिया लाकर परीक्षण कराया गया। तीनों शिशु पूर्णतः स्वस्थ पाए गए हैं और निगरानी में रखे गए हैं। मृतक शिशु का तीन सदस्यीय पैनल द्वारा, फॉरेंसिक विशेषज्ञ सहित, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम में शिशु के फेफड़ों एवं श्वास नली में दूध पाए जाने से मिल्क एस्पिरेशन निमोनिया की स्थिति पाई गई है। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार शिशु की मृत्यु का कारण टीकाकरण नहीं प्रतीत होता। उक्त सत्र में लगाए गए वैक्सीन बैच जिले के अन्य सभी सत्रों में भी उपयोग किए गए हैं, जहाँ किसी भी प्रकार की प्रतिकूल घटना की सूचना नहीं है। विस्तृत समीक्षा अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात की जाएगी। सभी टीकाकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि टीकाकरण से पूर्व बच्चों के स्वास्थ्य का सूक्ष्म परीक्षण सुनिश्चित किया जाए और बीमार बच्चों का पहले उपचार कराया जाए। — कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दतिया (म.प्र.)

Comments