KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
राजनीति में सुचिता के पक्षधर थे, स्व.महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव-अरुणादित्य देव
स्व.महाराजा श्री कृष्ण सिंह जूदेव की जयंती पर श्री कल्कि धाम आश्रम गौशाला में मना स्मृति सेवा सप्ताह
दतिया। देवलोकवासी महाराजा श्री कृष्ण सिंह जूदेव पूर्व सांसद (भिंड- दतिया) की 98 वीं जयंती दिनांक 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक स्मृति सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम के तहत दतिया महाराजा श्री अरुणादित्य देव ने राजघाट कॉलोनी स्थित श्री कल्कि धाम आश्रम की गौशाला पहुंच कर गौवंश को सर्दी से बचाव के लिए टाट से बनी खोलियाँ पहनाई एवं हरि घास, गन्ने की कुट्टी व गुड़ खिलाकर गौमाता को नमन किया एवं गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
स्व.महाराजा श्री कृष्ण सिंह जूदेव राजनीति में सुचिता के पक्षधर थे। मैं उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।
इसके पश्चात उन्होंने धाम पर स्थापित महादेव जी,श्री कल्कि भगवान, हनुमानजी, महाकाली जी आदि देवी देवताओं के दर्शन कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कल्कि धाम में स्थित यज्ञशाला एवं निर्माणाधीन नक्षत्र पार्क के लिए चल रहे कार्यों के संबंध में धाम के पुजारी वल्लभ दीक्षित जी ने विस्तार से जानकारी दी। महाराजा अरुणादित्य देव ने कल्कि धाम आश्रम पर चल रहे कार्यों व व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर धाम के पुजारी श्री वल्लभ दीक्षित, एडवोकेट शंभू गोस्वामी, पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुन्देला, दिग्विजय सिंह, सनमान सिंह बुन्देला, दशरथ यादव, राज यादव, राम यादव,बलबान केवट, हरिराम यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment