प्रचार-प्रसार वाहन को किया गया रवाना।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने जा रही नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज मंगलवार को प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया गया। 
प्रचार-प्रसार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री अशोक गुप्ता प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, श्री अखिलेश कुमार धाकड़ विशेष न्यायाधीश, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
यह प्रचार-प्रसार वाहन दतिया सहित दतिया शहर सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक नेशनल लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार करेंगे इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निधि पिंटो एवं समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

Comments