दतिया को शत प्रतिशत शिक्षित करने का संकल्प लें - नरेंद्र दुबे,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी रामलाल गौतम 

दतिया को शत प्रतिशत शिक्षित करने का संकल्प लें - नरेंद्र दुबे हमारा दतिया साक्षर दतिया बनेगा - डॉ.आलोक सोनी दतिया // न्यू दतिया पब्लिक स्कूल में हर घर शिक्षा , हर व्यक्ति साक्षर करने के संकल्प को लेकर जिला प्रशासन के जिला समन्वयक नरेंद्र दुबे , जिला शिक्षा केन्द्र दतिया के एपीसी संतोष शर्मा , अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर शिक्षाविद स्कूल चैयरमेन डॉ.आलोक सोनी की उपस्थिति में , ' शिक्षा - दतिया ' का सुन्दर रेखांकन पर स्कूल के बच्चों के द्वारा बैठकर सुन्दर कलाकृति का निर्माण किया गया । जिसमें डॉ.आलोक सोनी ने " घर घर शिक्षा की अलख जगाना है , दतिया के हर बच्चे को शिक्षित बनाना है ", " हमारा दतिया शिक्षित दतिया के नारे लगवाये , डॉ.आलोक सोनी ने कहा -- हम दतिया के घर घर में जाकर ,प्रत्येक बच्चे को स्कूल चलो अभियान से जोड़कर साक्षर करने का प्रयास करेंगे , हमारा दतिया साक्षर दतिया बनेगा । जिला समन्वयक नरेंद्र दुबे ने -- दतिया को शत प्रतिशत शिक्षित करने का संकल्प दिलाया , उन्होंने कहा -- न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा शिक्षा - दतिया की सुन्दर कला कृति बनाई गई । जिला शिक्षा केन्द्र दतिया के एपीसी संतोष शर्मा ने -- वन्देमातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगवाए उन्होंने कहा -- हम सभी मिलकर दतिया के घर घर में अलख जगाकर , प्रत्येक बच्चे को साक्षर करने का प्रयास करेंगे ।इस अवसर पर संध्या सोनी , महिमा सोनी , रूबी राजा बुंदेला , तनु प्रताप सिंह गौर , रजिया बानो , श्याम लाल प्रजापति , रिंकी कुशवाहा,खुशी धाकड़, कीर्ति जाटव , पूजा कुशवाहा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक अभिभावक उपस्थित थे ।

Comments