KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर घना कोहरा हादसे का कारण बन गया। सड़क पर चल रहे एक कंटेनर में बाइक और कार जा घुसी, जिससे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।
हादसे में *मोनू गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस आरक्षक और एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं।* घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।
टक्कर इतनी तेज थी कि *कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त* हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment