आम जन के हितों के प्रति हमेशा सजग व समर्पित रहे , स्व.महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव-अरुणादित्य देव

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी आम जन के हितों के प्रति हमेशा सजग व समर्पित रहे , स्व.महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव-अरुणादित्य देव आदिवासी बस्ती शंकरगढ़ में मना स्व.महाराजा श्री कृष्ण सिंह जूदेव पूर्व सांसद (भिंड- दतिया) स्मृति सेवा सप्ताह दतिया। देवलोकवासी महाराजा श्री कृष्ण सिंह जूदेव पूर्व सांसद (भिंड- दतिया) की 98 वीं जयंती दिनांक 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक स्मृति सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को कार्यक्रम के तहत दतिया महाराजा श्री अरुणादित्य देव एवं युवराज श्री ह्र्दयस्थदेव ने ग्राम पंचायत अगोरा की आदिवासी बस्ती शंकरगढ़ पहुंच कर आदिवासी परिवारों की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को अपने हाथों से ऊँनी टोपे पहनाए। टोपे पहनकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महाराजा अरुणादित्य देव ने आदिवासी परिवार के भाई-बहिनों व बुजुर्ग महिलाओं को गरम कंबल वितरित किए। महाराजा अरुणादित्य देव की सादगी व सरलता देख कर आदिवासी परिवार काफी प्रसन्न हुए। इस अवसर पर श्री जूदेव ने कहा कि स्व.महाराजा श्री कृष्ण सिंह जूदेव हमेशा आम जन के हितों के लिए सजग व समर्पित रहे। उनका सादगी पूर्ण जीवन एवं उच्च विचार हमें ऊर्जा व मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मैं उनके आदर्शों पर हमेशा चलने का प्रयत्न करता रहूंगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अगोरा के सरपंच प्रतिनिधि श्री प्रमोद प्रजापति, एडवोकेट शंभू गोस्वामी, पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुन्देला, रामेश्वर चौबे, जितेंद्र सिंह पठारी, दशरथ यादव, देवेंद्र सिंह बुन्देला, घनश्याम आदिवासी, करण आदिवासी, राम सिंह आदिवासी, भज्जू आदिवासी आदिवासी, सुंदर आदिवासी, रेना आदिवासी, क्रांति आदिवासी, द्रोपदी आदिवासी, उप सरपंच कमल आदिवासी, थेटा आदिवासी उपस्थित रहे।

Comments