अटल बिहारी वाजपेई हैं राष्ट्र नायक - कलेक्टर वानखेडे

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी अटल बिहारी वाजपेई हैं राष्ट्र नायक - कलेक्टर वानखेडे सत्याग्रही संस्थान के गुरूदेव शरण गुप्त ने की अटल वैचारिक संगोष्ठी डॉ अरविंद की अध्यक्षता में डॉ. आलोक सोनी , एड. शिवराज , शिवकुमार ने रखे विचार दतिया /" हमारे देश के गौरव भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन देशहित , समाज के हित के लिए समर्पित जीवन रहा । हमारे ग्वालियर को गौरवान्वित करने वाले अटल बिहारी वाजपेई हम सभी के प्रेरणा स्रोत थे । सत्याग्रही संस्थान का प्रयास सार्थक है । अटल बिहारी वाजपेई है राष्ट्र नायक -- उक्त विचार सत्याग्रही जन कल्याण संस्थान ( रजि) दतिया के तत्वावधान में , लिटिल ड्रीम स्कूल के परिसर में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित अटल वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखडें ने व्यक्त किए । अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने की । वक्ता के रूप में जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. शिवराज सिंह जाट , अनेक अवार्ड प्राप्त लेखक विचारक डॉ. आलोक सोनी , लेखख शिवकुमार पाठक उपस्थित थे | संचालन शंकर सहाय गुप्ता ने किया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने मां सरस्वती तथा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण करके , दीप प्रज्वलित करके संगोष्ठी का शुभारंभ किया । स्वागत भाषण सत्याग्रही जन कल्याण संस्थान ( रजि.) के अध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता ने दिया । सभी अतिथियों में स्वागत गुरु देव शरण गुप्ता , डॉ. महेंद्र चऊदा , मनोज चौबे , मुरारी लाल कुशवाहा , पूरन सिंह रावत, भरत सिहारे , गोविंद शरण अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर एड.शिवराज सिंह जाट ने कहा - अटल बिहारी वाजपेई का जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है वह उत्कृष्ट जननायक थे । डॉ. आलोक सोनी ने कहा-- महान विचारक अटल बिहारी वाजपेई कुशल राजनेता के साथ-साथ उत्कृष्ट कवि भी थे । शिवकुमार पाठक ने अटल बिहारी वाजपेई का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । मंगल सिंह परमार ने भी विचार रखे । इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Comments