KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में आज गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालाय सभा कक्ष में नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। । बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय द्वारा उपस्थित सदस्यों को नारी सशक्तिकरण मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की उन्नति में चुनौतियों और बाधाओं के समाधान व समग्र सशक्तिकरण हेतु नारी सशक्तिकरण मिशन लागू किया गया है। वूमन समंक डेवलपमेंट पर आधारित नारी सशक्तिकरण मिशन महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा संसाधनों, अधिकारों और अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने पर केन्द्रित है। जिसके माध्यिम से प्रदेश में नारी सशक्तिकरण मिशन अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओ की उन्नति हेतु एक सक्षम वातावरण निर्माण किया जायेगा।
बैठक में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे ने नारी सशक्तिकरण हेतु घरेलू हिंसा को दूर करने हेतु विशेष हेल्प लाईन नम्बर जारी संबंधी विषय पर सभी उपस्थित सदस्यो से विचार मांगे गये। उन्होंने महिला हेल्प लाईन नम्बर 181 के व्यापक प्रचर प्रसार करने के निर्देश दिये। आंगनबाडी व पंचायतों के माध्यम से 181 के प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दिये साथ ही 1930 टोल फ्री नम्बर का भी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को गंभीर एनीमिया की स्थिति में उचित दवा व खानपान प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देश प्रदान किये।
कलेक्टर द्वारा बाल विवाह में कमी लाने हेतु बाल विवाह होने की स्थिति में सेवा प्रदाताओं पर एफ.आई.आर. करवाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जन शिक्षण संस्थारन व पी.एन.बी. आरसेटी के माध्यम से महिलाओं को रोजगार हेतु प्रयास करने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य रूप से नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत समन्वित विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment