KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बुधवार सुबह नगर स्थित रैन बसेरा आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बिस्तर, कंबल व रजाई जैसी आवश्यक सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। सर्दी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी हितग्राहियों को समय पर गर्म बिस्तर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने प्रवेश-निकास व्यवस्था, रजिस्टर संधारण और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की।
कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि बेसहारा एवं जरूरतमंद नागरिकों को सुरक्षित और गरिमामय आश्रय उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को रैन बसेरा की नियमित मॉनिटरिंग करने, सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। प्रशासन ने आश्रय स्थल में रह रहे लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Comments
Post a Comment