KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी रामलाल गौतम
सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर युवक के विरुद्ध कोतवाली में दर्ज हुई एफ आई आर
दतिया इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर यादव समाज और गुर्जर समाज एवं अन्य समाजों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक पर दतिया कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है । 2 दिन पूर्व युवक द्वारा विवादित वीडियो शेयर किया गया था जिसको लेकर शुक्रवार को यादव समाज और गुर्जर समाज ने कोतवाली टीआई को ज्ञापन सोपा और एफ आई आर की मांग की थी । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी दशरथ सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय रामसेवक यादव उम्र 57 साल निवास की रिछरा फाटक दतिया की रिपोर्ट पर इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने पर एवं यादव समाज में गुर्जर समाज के लोगों को गाली गलौज करने पर एवं 1 तारीख के पहले हत्या की धमकी दिए जाने पर राहुल बैध उपनाम राहुल भार्गव निवासी गोहद जिला भिंड मध्य प्रदेश के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है ।

Comments
Post a Comment