KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ब्लॉक स्तरीय कबड्डी बालिका वर्ग में तगा हाईस्कूल विजेता शारदा हाईस्कूल उपविजेता बालक वर्ग हाई सेकेंडरी स्कूल क्र 2 विजेता उन्नाव उपविजेता रही
दतिया के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित बालक बलका सांसद खेल महोत्सव में आज भिंड–दतिया सांसद संध्या राय ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संध्या राय, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला युवा समन्वयक संजय रावत ने सांसद संध्या राय का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया
इसके पश्चात सांसद ने मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया। मैदान का माहौल ऊर्जा, जोश और उत्साह से सराबोर रहा।
अपने संबोधन में संध्या राय ने कहा—
“खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलें। जीत और हार दोनों ही सफर का हिस्सा हैं, लेकिन खेल हमें अनुशासन, धैर्य और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा—
“मैदान में हर क्षण नई चुनौती होती है। निराश न हों, पूरे मन से खेलें और अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देने का प्रयास करें बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चिरुला संकुल विजेता जबकि उपविजेता सिविल लाइंस संकुल के शारदा स्कूल टीम रही बालक वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 विजेता और उन्नाव हाई सेकेंडरी स्कूल की टीम उपाविजेता रही वॉलीबॉल बालक वर्ग विजेता सिविल लाइन हाईस्कूल की टीम रही उपविजेता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की टीम रही रस्साकसी बालक वर्ग में विजेता हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 2 दतिया उपविजेता बड़ौनी रहा बालिका वर्ग विजेता होलीपुरा कन्या हाई स्कूल उपविजेता एमएलबी कन्या स्कूल की टीम रही रस्सीकूद में एमएलबी विजेता बीकर हायर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा 100 मीटर दौड़ में दिलीप पाल विजय प्रथम बालिका वर्ग में चंचल पाल प्रथम 220 मी 200 मीटर बालक वर्ग में दिलीप पाल प्रथम बालिका वर्ग में मुस्कान राजपूत प्रथम 400 मीटर बालक वर्ग में चंचल पाल प्रथम बालिका वर्ग में अमन यादव विजेता रहे गोला फेंक बालक वर्ग में घनश्याम प्रथम और बालिका वर्ग संजना यादव प्रथम रहे प्रतियोगिताएं संजय रावत युवा समन्वयक विकासखंड दतिया राजेश जमावड़ा एथलेटिक्स कोच विशाल नाहर विपत्ति राम शाक्य प्रताप भानु पचौरी अमन मिश्रा विक्रम दांगी अनिल यादव किशन सिंह जितेन शर्मा सोनम राजपूत अखिल त्रिपाठी अजय शर्मा अक्षय तिवारी मोतिज अली नरेंद्र शर्मा नीलम शर्मा प्रीति शुक्ला ने प्रतियोगिताएं संपन्न कराई कार्यक्रम का संचालन अमित तिवारी ने किया इस अवसर पर रविंद्र सेंगर लक्ष्मण पैकरा प्राचार्य मनीष शर्मा राजा श्रीवास्तव धर्मेंद्र अग्रवाल शैलेंद्र खरे हनुमत सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे

Comments
Post a Comment