दतिया ब्रेकिंग। गोहना में शिवराज सिंह चौहान के आगमन की 18वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
 दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखान 

 दतिया ग्राम गोहना में पूर्व सरपंच लाखन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के गोहना आगमन की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल गोहना के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश दांतरे सहित वरिष्ठ भाजपा नेता राम बहादुर सिंह गुर्जर, रघुनाथ सिंह कमरिया, गब्बर सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह यादव, रामबाबू शर्मा, संजीव सिंह कमरिया, राजेंद्र सिंह गुर्जर, शगुन सिंह कमरिया, शोभा राम पटवा, जितेंद्र सिंह रावत, राजीव सिंह कमरिया, पुनीत पांडे, अमर सिंह सेन, बंटी गुर्जर, अजमेर सिंह गुर्जर, अर्जुन सिंह विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से की गई। इसके बाद आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जनहित में अनेक योजनाएं लागू कीं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान के गोहना आगमन के दौरान हाई स्कूल भवन, सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्य स्वीकृत किए गए, जिनका लाभ आज गांव को मिल रहा है। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में कक्षा नवमी एवं दसवीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं नैनसी परमार, राघवेंद्र रजक, मिनी पाल, शुभा जाटव, कृष्णा झा एवं योग्यता गुर्जर को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन पूर्व सरपंच लाखन सिंह गुर्जर ने किया। अंत में सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता की।

Comments