*थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक अवैध रुप से 30 गौवंश का परिवहन करते पाये जाने पर ट्रक कन्टेनर को जप्त किया गया एवं आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर गौवंश को मुक्त कराया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अवैध रुप से गौवंश के परिवहन को रोकने हेतु विशेष निर्देश जारी किये गये हैं।
गौवंश के अवैध परिवहन हेतु लगातार नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनाँक 30.01.2026 को में थाना प्रभारी सुभाषपुरा को मुखविर द्वारा सूचना मिली की एक कन्टेनर ट्रक जो ग्वालियर से महाराष्ट्र के लिये जा रहा है में क्रूरता पूर्वक गौवंश परिवहन कर ले जा रहा है, जिस पर थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा ए.बी रोड शनीमंदिर के पास ट्रक कन्टेनर को रोककर चैक किया गया तो उसमें ठूस ठूस कर गौवंश बैल पैर बांधकर भरे हुये थे जिनके चारा पानी व प्रकाश की कोई व्यवस्था नही थी एवं ट्रक कन्टेनर में 30 बैल पैर बंधे हुये ट्रक कन्टेनर में भरे हुये पाये गये एवं ट्रक कन्टेनर पर आजाद अली निवासी टौंक राजस्थान का मिला जिसके द्वारा बैलो को ले जाया जाने के संबंध मे कोई संतोषजनक उत्तर नही देकर बैलो को महाराष्ट्र ले जाना बताया गया अतः आरोपी का कृत्य गौवंश प्रतिषेद अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दण्डनीय होने से आजाद अली को गिरफ्तार कर ट्रक कन्टेनर को जप्त कर गौवंश को मुक्त कराया जाकर गौ शाला मे छोडा गया एवं आरोपी आजाद अली को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे , सउनि जयनारायण, प्रआर0 197 अभयसिह, प्रआर0 चालक 501 राजेश मिश्रा,आर0 598 अर्जुन जाट की विशेष भूमिका रही है।

Comments
Post a Comment