सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने सनकुआ धाम सेंवढा के विकास हेतु 85 लाख कराये स्वीकृत।

सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने सनकुआ धाम सेंवढा के विकास हेतु 85 लाख कराये स्वीकृत..

एस डी एम ,नगर परिषद सी एमओ, एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया पुल का निरीक्षण एवं विकास कार्यों की बनाई रूपरेखा.......

बहुप्रतिक्षित‌ सेंवढा वासियों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने सनकुआ धाम के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिये 85 लाख रुपये‌ शासन से स्वीकृत कराये , जिसके परिप्रेक्ष्य में आज उन्होंने एस डी एम सेंवढा अशोक अवस्थी, नगर परिषद सेंवढा के सी एम ओ महिपाल यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी , एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रवीण गोस्वामी,भानू ठाकुर, चंद्रश गुप्ता, कमलेश शर्मा, नीरू चौहान, पवन पाठक , राजस्व विभाग की टीम, एवं नगर परिषद की टीम, ‌पत्रकार रमाशंकर नगरिया के अलावा बड़ी संख्या में नगर वासियों के साथ सनकुआ धाम सेंवढा पर पहुँच कर यहाँ विकास की कार्य योजना बनाई , सभी की सहमति से यहाँ होने वाले विकास कार्यों को किये जाने हेतु निर्देश दिये ‌।

विधायक श्री अग्रवाल ने बताया कि मैं ने अपने पिछले कार्यकाल (2013-2018) में ‌यहां घाटों के निर्माण ‌हेतु 50 लाख रुपये दिये थे ,उसके बाद यहाँ अभी तक कोई कार्य ‌नहीं हुआ है , अब सेंवढा वासियों ने मुझे पुनः सेवा का अवसर दिया है ,तो मैं ने सनकुआ धाम के विकास के लिए प्रथम किस्त में 85 लाख की स्वीकृति शासन से करवाई है, जिसके तहत सनकुआ धाम मेला क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण, अवरोधक दीवाल का निर्माण, घाटों का निर्माण, सुलभ शोंचालय निर्माण, बाढ़ कंट्रोल रूम एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराये जाएंगे अभी पुनः मेरे द्वारा शासन से यहां के शेष विकास के लिए और राशि की मांग की गई है जो निकट भविष्य में शीघ्र स्वीकृत होने वाली है , जिससे पुनः यहाँ शेष विकास कार्य कराये जायेंगे ।

इस अवसर पर उन्होंने निर्माणाधीन सिंध पुल का भी निरीक्षण किया ,यहाँ उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित करते हुये कहा कि पुल निर्माण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करो ताकि पुल का जल्द से जल्द प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी से लोकार्पण करा कर जनउपयोग  हेतु चालू किया जा सके ।

Comments