दतिया ब्रेकिंग। भाजपा जिला कार्यालय में बूथ अध्यक्ष व BLA-2 की बैठक, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बूथ स्तर पर जनसंपर्क पर दिया जोर।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर दतिया विधानसभा क्षेत्र के वसई, उदगुवा, बड़ौनी, सीतापुर, दतिया नगर एवं दतिया ग्रामीण मंडलों के बूथ अध्यक्षों एवं बूथ BLA-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने की। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा की मजबूती बूथ से शुरू होती है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ केंद्रों पर प्रवास कर नागरिकों से निरंतर जनसंपर्क करना चाहिए तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य कर रही है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि बूथ समिति पूरी मेहनत से कार्य करेगी तो पार्टी मजबूत होगी और चुनाव में विजय भी सुनिश्चित होगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर बल दिया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, BLA-2 एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment