दतिया क्रिकेट खेल के माध्यम से युवा कर रहे हैं दतिया का नाम रोशन -अतुल भूरे चौधरी।

 KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*जय मां गौरी क्रिकेट टूर्नामेंट की उनाव क्रिकेट टीम बनी विजेता*

दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में जय माँ गौरी क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था जिसका आज फाइनल मुकाबला था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर कंजार्डेरा टीम ने 20 ओवर में 125 रन का लक्ष्य उनाव क्रिकेट टीम को दिया जिसका पीछा करते हुए उनाव क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 14 ओवर की आखिरी बॉल पर फाइनल मुकाबला जीत कर  टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की उनाव टीम के कैप्टन लकी पंडित मैन ऑफ़ द मैच रहे और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी विशिष्ट अतिथि बड़ोंनी मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया दतिया नगर मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी बड़ोंनी नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशनलाल कुशवाहा मंच पर मौजूद रहे फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच की विजेता उनाव टीम के खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया साथी उपविजेता टीम को ट्रॉफी और राशि देकर सम्मानित किया इसके पश्चात टूर्नामेंट के मैन ऑफ़ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने कहाँ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ोंनी में भी स्टेडियम का निर्माण कराया है जिससे बडोनी क्षेत्र के युवा खिलाड़ी क्रिकेट के माध्यम से बड़ोंनी और दतिया  प्रदेश और देश में क्रिकेट के माध्यम से नाम रोशन करें अंत में मुख्य अतिथि अतुल भूरे चौधरी ने विजेता और विजेता क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति को क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए भी बधाई दी बड़ोंनी मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा दतिया के क्रिकेट खिलाड़ियों ने हमेशा अपने दतिया का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया है इस मौके पर कंजर समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कंजर आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष रमेश आदिवासी पार्षद शिव राजा रज्जू यादव धीरज चौधरी संतोष कंजर अनिलकंजर बृजेंद्रकंजर नारायण सिंह केवट ठेकेदार गोलिया कंजर अजय कंजर सचिन कंजर जितेंद्र कंजर अंगद कंजर अजीत पाल ऋषभ पाल सहित जय मां क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के पदाधिकारी और क्रिकेट खिलाड़ी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। 

Comments