ताजदारे मलंग बाबा पर हुई सूफियाना कव्वाली मुकाबला

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सूखानी

अमीर खुसरो हैं सुफियाना कब्बाली के जनक -- डॉ.आलोक सोनी

ताजदारे मलंग बाबा पर हुई सूफियाना कव्वाली मुकाबला

डॉ.आलोक , डॉ.माशूक ,अकबर शाह, जावेद अली का हुआ सम्मान 

दतिया / 13 वीं शताब्दी में  दिल्ली सल्तनत के चिश्ती सूफी संप्रदाय के सूफी संत अमीर खुसरो ने कव्वाली की शुरुआत की , उन्होंने फारसी अरबी तुर्की भारतीय परंपराओं को मिलाकर गजल शैली में कव्वाली का निर्माण किया । भारतीय महाद्वीप में सूफियों द्वारा गया जाने वाला भक्तिमय गायन ही कव्वाली है अमीर खुसरो है सुफियाना कव्वाली के जनक - उक्त विचार  ताजदारे मलंग सैयद मासूम अली शाह दतिया के  आशियाने पर , सैय्यद सुक्लावली शाह पीर बाबा साहब के उर्स के मौके पर आयोजित सूफियाना कव्वाली मुकाबला में  मुख्य अतिथि की आसंदी से अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर डॉ.आलोक सोनी ने व्यक्त किये । सुफियाना कव्वाली मुकाबला की अध्यक्षता इमाम सैय्यद डॉ. मासूक अली ने की । सर्वप्रथम डॉ आलोक सोनी , डॉ.माशूक अली  ने शमा जलाकर कव्वाली की शुरुआत की । इस अवसर पर कोंच से पधारे  मलंग मदारी बाबा अकबर अली शाह , सूफी खलीफा फातिमा अली बेगम ,  समाजसेवी कालू कुकरेजा , सूफी संत सैय्यद जावेद अली ,  विशेष रूप से उपस्थित थे ।  कार्यक्रम आयोजक मलंग मदारी शकूर बाबा , हजरत बड़े बाबा साहब के अध्यक्ष अब्दुल मजीद , अशोक कश्यप बाबा ,  हजरत गुलजार शाह के मुताबल्ली माशूम अली ,  हुकुम सिंह कुशवाहा , गफूर खां ने डॉ आलोक सोनी , डॉ.माशूक अली ,बाबा अकबर अली शाह ,सैय्यद जावेद अली का शाॅल उड़ाकर,श्रीफल भेंटकर सम्मान किया ।  इस अवसर पर कब्बाल अल्ताफ हुसैन तथा कब्बाल मोसम शाह ने सुबह पांच बजे तक कब्बालियों का शमा बांधा । इस अवसर पर सूफी सरफराज कमर (कोंच ), सूफी अकरम खलीफा , अनवर खान , बड़ेराजा , साहब सिंह ठाकुर ,रामराजा पान्डेय , हरगोविंद ढीमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।सभी को तवरूफ वितरित किया गया ।

Comments