दतिया जिले में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर विधायक राजेंद्र भारती ने की प्रेस वार्ता

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जिले में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर विधायक राजेंद्र भारती ने की प्रेस वार्ता

 भाजपा नेताओं,शासन और पुलिस को घेरा

 दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने गुरुवार को अपने निवास पर दतिया जिले में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया
 दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने  कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण दतिया जिले में मानक पदार्थ की तस्करी,जुआ सट्टा,भू माफिया तथा खनिज माफिया की सक्रियता से अपराधों में निरंतर बाढ़ सी आ गई है ऐसा लगता है जैसे पूरा दतिया जिला बारूद के ढेर पर बैठ गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का लंबे समय से शासन के चलते दतिया जिला अपराधों का गढ़ बन गया है भाजपा सरकार के संरक्षण में दतिया जिले में अवैध कारोबारों की बाढ़ आ गई है। खुले आम मादक पदार्थों की तस्करी गली-गली में अवैध गांजा,चरस की खुलेआम बिक्री जुआ सट्टा और अवैध खनिज पदार्थ तस्करी का कारोबार देखो जारी है इसके कारण हत्याएं लूट,चोरी और डकैती हो रही है पुलिस मौन बनकर अपने सहभागिता को प्रमाणित करती है पुलिस और अपराधियों के सांठ गांठ चल रही है कांग्रेस पार्टी दतिया की जनता के साथ है चेतावनी देता है कि भाजपा सरकार उनके प्रतिनिधियों की संरक्षण में पुलिस और अपराधियों की गठजोड़ से जो शांति भंग की जा रही है जिसमें तत्काल सुधार हो दोषियों को बक्सा नहीं जाए निर्दोषों को फसाया नहीं जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। 

प्रेस वार्ता कार्यक्रम में दतिया विधायक राजेंद्र भारती,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी वगदा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक,सूर्य प्रताप सिंह परमार,शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला,संगठन मंत्री सुरेश झा,पूर्व अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह यादव,पातीराम पाल फोजी, स्वामी शरण कुशवाहा,मुईन कुरैशी,डॉ राकेश खरे,रामकुमार मोंगिया,सुरेश अहिरवार,मोहन कुशवाहा,बीके नामदेव,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,दीपक बेलपत्री,अनिल राज श्रीवास्तव,लक्ष्मीनारायण कुशवाहा,रिंकू यादव,प्रेम नारायण कुशवाहा,पूर्व सरपंच पंजाब सिंह,कमल सिंह यादव, जीतू कुशवाहा,जसवंत सिंह बघेल,राजेश यादव,मुकेश आदिवासी,अमरीश वाल्मीकि, जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,माखन लाल वोध्द, मगंल सिंह पटेल,पवन अहिरवार,मुकुल श्रीवास्तव आशीष राजपूत बसई, कमलकिशोर खटोला आदि मौजूद थे। 

 

Comments