KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
झुग्गी बस्तियों में नशा मुक्ति का संदेश, मजदूर वर्ग ने ली सामूहिक शपथ - शैलेन्द्र खरे
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र खरे एवं राजेश कतरोरिया ने झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर मजदूर वर्ग के लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, महिलाएं, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, पारिवारिक सुख-शांति को प्रभावित करता है और मेहनत की कमाई को नष्ट कर देता है। नशा छोड़ने से न केवल व्यक्ति का जीवन बेहतर होता है, बल्कि परिवार और समाज भी सशक्त बनता है।
मजदूर वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं, लेकिन नशा इस रीढ़ को कमजोर कर देता है। यदि मजदूर वर्ग नशे से दूर रहेगा तो उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ी को भी स्वस्थ वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर नशा मुक्ति पंपलेट संकल्प पत्र शपथ पत्र आदि का वितरण करते हुए स्वल्पआहार कराया गया। इस अवसर पर लगभग 50 व्यक्ति उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने, नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला।
झुग्गी बस्तियों में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
Comments
Post a Comment