थाना सरसई पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया: थाना प्रभारी सरसई निरीक्षक आकाश संसिया एवं उनकी टीम द्वारा थाना सरसई के अपराध क्रमांक 02/26 धारा 109(1), 331(4), 115(2), 296(b), 3(5) बीएनएस, इजाफा धारा 103 बीएनएस के मुख्य एवं नामजद आरोपी अजय झां पुत्र वीरेन्द्र कुमार झां उम्र 23 वर्ष निवासी सलेतरा थाना भांडेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर की अधिया मय एक खाली राउंड एवं एक डंडा जप्त किया गया है।

 *घटना का विवरण* 
दिनांक 24.01.2026 को फरियादी छत्रपाल सिंह राजपूत पुत्र मकरंद सिंह राजपूत उम्र 49 वर्ष निवासी सुनारपुरा तहसील गोरमी जिला भिण्ड द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवा कॉर्पोरेशन रेत कंपनी में ग्राम मुस्तरा नदी घाट पर रॉयल्टी काटने का कार्य करता है एवं ग्राम मुस्तरा में किराये के मकान में रहता है।
दिनांक 23.01.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे आरोपी अजय झां अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल से उसके किराये के मकान पर आया तथा घर में घुसकर फरियादी एवं राज प्रताप राजावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाव में आए अमर सिंह राजपूत एवं उनके परिजनों को रोकने के दौरान आरोपी अजय झां ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया, जिससे अमर सिंह राजपूत के सीने में गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना सरसई पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 *पूर्व में की गई कार्रवाई* 
थाना सरसई पुलिस द्वारा हत्या के इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों आकाश गिरी एवं पियूष यादव के कब्जे से 02 मोटरसाइकिल एवं 02 डंडे जप्त किए गए थे।

 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरसई निरीक्षक आकाश संसिया, प्र.आर. 479 जाहर सिंह, प्र.आर. 83 सुरेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 234 बिहारीलाल शर्मा, प्र.आर. 76 रामप्रकाश यादव, आर. 45 गौरव ग्वाला, आर. 782 विवेक दुबे, आर. 850 धर्मेन्द्र प्रजापति, आर. 545 अनिल यादव एवं सैनिक दयाराम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments