KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
धोर्रा गांव में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंध नदी किनारे एलएनटी मशीन जब्त, एक पनडुब्बी मौके पर नष्ट
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे के सख्त निर्देशों एवं जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया* के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी *कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग, राजस्व विभाग* एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धोर्रा गांव में सिंध नदी के किनारे अवैध रूप से *रेत उत्खनन करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।संयुक्त टीम ने मौके पर अवैध उत्खनन में* प्रयुक्त एक एलएनटी मशीन को जप्त किया, *जबकि रेत निकालने के लिए नदी में उपयोग की जा रही एक पनडुब्बी को वहीं पर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई* के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त लोग मौके से फरार *हो गए, जिनकी पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की* जा रही है,प्रशासन को लगातार शिकायतें प्राप्त *हो रही थीं कि धोर्रा गांव क्षेत्र में सिंध नदी के किनारे नियमों को ताक* पर रखकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे नदी के प्राकृतिक *स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है और पर्यावरण असंतुलन की स्थिति बन रही है। शिकायतों की गंभीरता* को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त दल गठित कर औचक *कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान टीम ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत उत्खनन न* केवल राजस्व हानि का कारण बनता है, बल्कि नदी, पर्यावरण और *आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इसी* को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मौके पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध संसाधनों को जब्त एवं नष्ट किया। *जिला प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि* जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी *स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे क्षेत्रों* पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के *विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आम नागरिकों* से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत परिवहन की जानकारी मिले *तो तुरंत जिला प्रशासन, खनिज विभाग या नजदीकी थाने को सूचित* करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर प्राकृतिक *संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
Comments
Post a Comment