प्रशासन को जागाने अम्बेडकर जी को सौंप ज्ञापन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुलानी

15 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर शासन प्रशासन की सोई आत्मा जगाने

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को लघुवेतन कर्मचारी संघ ने अर्पित किया ज्ञापन
दतिया, 16 जनवरी, 2026।
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के आव्हान पर लघु वेतन कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण के प्रति आंख मूंदे बैठे शासन-प्रशासन की आत्मा को जगाने के लिए जिला ईकाई ने आज 16.01.2025 को दतिया शहर के हृदय स्थल किला चौक पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को मप्र के मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन अर्पित किया। इस मौके कैलाश नारायण शर्मा संरक्षक, जयनारायण प्रजापति मीडिया प्रभारी, बृजेश समाधिया आउटसोर्स कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष, दीपक बाल्मीक, रमेश रजक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
दरअसल किला चौक पर दोपहर 01ः00 बजे लघु वेतन कर्मचारी संघ के सदस्य एकत्रित हुए। सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर सबसे पहले माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्हें ज्ञापन भी अर्पित किया।
संघ के जिलाध्यक्ष श्री मुकेश रावत का कहना था कि, ‘‘जब शासन-प्रशासन हमारी मांगों के निराकरण के प्रति संवेदनशील नहीं है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसा लगता है कि हम कर्मचारियों की तरह शासन प्रशासन जान-बूझकर ध्यान नहीं देना चाहता। यही कारण कि इनकी आत्माओं को जगाने के लिए संघ ने भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को ज्ञापन अर्पित किया है।’’
उल्लेखनीय है कि संघ की 15 सूत्रीय मांगे लंबे समय से लंबित है। जिनकी पूर्ति के लिए संघ लगातार धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन देता आ रहा है। केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यही कारण है कि मांगों का निराकरण आज तक नहीं हो पाया है।

Comments