गोवंश की जगह पर भू माफिया का कब्जा,?

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी गोवंश की जगह पर भू माफिया का कब्जा, संत महात्मा बोले नगर पालिका पार्षद के द्वारा बड़े नेता के संरक्षण में किया जा रहा है कब्जा.. दतिया। 3 जनवरी 2026 को मेडिकल कॉलेज के सामने प्राचीन मंदिर की गौशाला जिसे महात्मा लोग कई सालों से संचालित कर रहे हैं, अचानक दतिया के पार्षद एवं दबंग नेताओं ने भीषण ठंड में गौ माता को उनके स्थान से भागकर महंत को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार भू माफिया को राजनीति के किसी बड़े नेता का संरक्षण हासिल है, जिससे वह माफिया दबंगई दिखाते हुए साधु संतों को भागरहे हैं। सभी साधु संतों ने एकत्र होकर कलेक्टर जिला प्रशासन से रक्षा की फरियाद लगाई है।

Comments