KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखनी
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की शुभ अवसर पर जिला प्रशासन दतिया द्वारा पीजी कॉलेज दतिया में युवा दिवस का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल के अलावा , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला,जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे आयोजन समिति द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया ।
समस्त जनप्रतिनिधियों ने भोपाल से होने वाले लाइव प्रसारण को देखा एवं यहां सूर्य नमस्कार मैं भाग लिया है इस अवसर पर जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment