कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं — शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख़्त और निर्णायक कार्रवाई करे: कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक

जिला बदर की कार्रवाई हो या गुनहगारों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करना, अवैध शस्त्रों के खिलाफ सख़्त अभियान हो या अलग-अलग ठिकानों पर रेड — हर स्तर पर कठोर कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। रात में चेकिंग पॉइंट्स लगाए जाएंगे और शांति भंग करने की आशंका रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

होटल, लॉज एवं ठहरने के सभी स्थानों पर बिना वैध पहचान पत्र (ID) के किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों और गैरकानूनी धंधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे और जिले में कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी। आगामी 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा — अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।

ये सभी निर्देश पुलिस-राजस्व-फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा स्पष्ट रूप से दिए गए, ताकि जिले में सुरक्षा, शांति और भरोसे का माहौल बना रहे।

Comments