भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सलीम कामरेड।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 28 जनवरी को पूर्व पार्षद सलीम कुरैशी कामरेड ने भाजपा को छोड़कर  जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बंगदा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा कामरेड ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं मूलरूप से कांग्रेस विचारधारा को जीता हूं मेरी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पार्टी का साथ न दे सका मैं वचन देता हूं कि भविष्य में पार्टी के साथ विभिन्न परिस्थितियों में साथ रहूंगा। सलीम कामरेड को सदस्यता प्रदान में पार्टी के प्रदेश सचिव श्री बद्री समाधिया जी का विशेष प्रयास रहा। सदस्यता ग्रहण में प्रदेश प्रवक्ता अंबिका शर्मा,संगठन मंत्री सुरेश झा, अनिल श्रीवास्तव,बी के नामदेव, रामकुमार मोंगिया,मुहीन कुरैशी,अम्बिरीश बाल्मीकि, रज्जन खां,स्वदेश अहिरवार तथा मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि। 

Comments