विवेकानंद है युवाओं के आदर्श व्यक्तित्व -- कलेक्टर वानखडें

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान विवेकानंद है युवाओं के आदर्श व्यक्तित्व -- कलेक्टर वानखडें जन अभियान परिषद ने की विवेकानंद एवं ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर वानखड़े , डॉ.आलोक सोनी , राशिद , डॉ.जयश्री का जन अभियान ने किया सम्मान दतिया । मध्य प्रदेश शासन के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जन अभियान परिषद जिला - दतिया के तत्वावधान में , विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर , ग्रामोदय से अभ्यूदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व कृतित्व पर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन , शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया के परिसर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े उपस्थित थे । अध्यक्षता अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर शिक्षाविद डॉ.आलोक सोनी ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया की प्राचार्या डॉ. जयश्री त्रिवेदी , घर-घर विवेकानंद अभियान के आयोजक गणितज्ञ सैयद राशिद अली उपस्थित थे । संगोष्ठी का सफल संचालन सुप्रसिद्ध शिक्षक संतोष उपाध्याय ने किया । स्वागत भाषण जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेजवार ने प्रस्तुत किया । संगोष्ठी में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बोलते हुए कहा -- स्वामी विवेकानंद का सम्पूर्ण जीवन समाजहित , देशहित समर्पित रहा , स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक है , हम सभी को उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए , स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरणा देता है । विवेकानंद है युवाओं के आदर्श व्यक्तित्व । अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉ.आलोक सोनी ने कहा -- मात्र 39 साल 5 माह 22 दिन जीवित रहने वाले अनमोल व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में भारत के सनातन संस्कृति की विश्व विजय पताका फहराई । स्वामी विवेकानंद के विचारों को हम सभी को अंगीकार करना चाहिए । युगदृष्टा थे स्वामी विवेकानंद । राशिद अली ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला । डॉ.जयश्री त्रिवेदी ने स्वामी विवेकानंद को प्रेरणादायी व्यक्तित्व निरूपित किया । इस अवसर पर जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेजवार , ब्लाक समन्वयक शेलेन्द्र लिटौरिया , ब्लाक समन्वयक ज्योति गोस्वामी ने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े , डॉ.आलोक सोनी , राशिद अली , डॉ.जयश्री त्रिवेदी का शाॅल ,श्रीफल , स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया । संगोष्ठी में सेवढ़ा के प्रदीप कुशवाहा , अनिल पुजारी , नवल यादव , धीरज कर्ण , भाण्डेर के सुनील समाधिया , अनिल श्रीवास्तव , दतिया के भरत राजोरिया ने अपनी अपनी नवांकुर प्रस्फुटन समिति के विभिन्न विकासपरक कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े , डॉ.आलोक सोनी , राशिद अली , डॉ.जयश्री त्रिवेदी के समक्ष अखण्ड भारत हिन्द फौज के युवा सैनिकों ने सुन्दर पिरामिड बनाकर , भारत माता का जय घौष कराया । इस अवसर पर नशामुक्त भारत हेतु तथा जन जन में स्वदेशी अपनाओ हेतु शपथ दिलवाई गई । संगोष्ठी में दतिया जिले की 150 सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता ,मेंटर , बीएसडब्ल्यू , एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । आभार ब्लाक समन्वयक शेलेन्द्र लिटौरिया ने व्यक्त किए ।

Comments